• Mon. Apr 27th, 2026

जैंत में कई रास्तों के नाम महापुरुषों के नाम पर रखे

ByVijay Singhal

Apr 25, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के उपलक्ष्य में गांव सभा जैंत की खुली बैठक पंचायत सचिवालय में प्रधान ममता देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न विकास कार्यों पर चर्चा हुई। अनेक अहम प्रस्ताव पारित हुए। बैठक में महापुरुषों के नाम पर गांव के मुख्य रास्तों का नामकरण करने का प्रस्ताव पास किया गया। इसमें पुलिस स्टेशन से पीली कोठी तक गांव के मुख्य मार्ग को वृंदा पथ, वृंदावन चौक से गांव की तरफ जाने वाले रास्ते को महाराणा प्रताप मार्ग, जयकुंड चौक से गांव की ओर आने वाले मार्ग को अटल पथ, राजमार्ग से धनगर बस्ती की ओर जाने वाले तीस फुटा मार्ग को अहिल्याबाई होलकर मार्ग और तुलसी गोदाम से रेलवे फाटक तक जाने वाले रास्ते का नामकरण बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर के नाम पर किए जाने का निर्णय लिया गया। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्ग के जयकुंड चौक पर फ्लाईओवर और सर्विस रोड बनाए जाने के लिए भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को प्रस्ताव भेजने का निर्णय लिया गया। सदस्यों ने कहा कि फ्लाईओवर की गंभीर समस्या है, इसका जल्द समाधान होना चाहिए। बैठक में खराब हैंडपंप की मरम्मत, नाली, खरंजा का निर्माण, पेयजल, जय कुंड में स्वच्छ जल भरने, नाग मंदिर में बिजली मरम्मत आदि के प्रस्ताव पारित किए गए। कर विकास कार्यों का खाका खींचा गया। पंचायत सचिव लवी बंसल, पंचायत सहायक मोनिका, संजय सिंह, सुभाष राणा, पुष्पेंद्र सिंह, आकाश कुमार, माया देवी, मुन्नी देवी, ममता चतुर्वेदी, शशि देवी आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.