• Sun. Apr 26th, 2026

ठाकुरजी को कराया नौका विहार, हुई जय जयकार

ByVijay Singhal

Apr 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के गणेश सिटी कॉलोनी में स्थित श्री राधा नील माधव जू मंदिर में ठाकुरजी को नौका विहार कराया गया। इस दौरान मनोहारी दिव्य दर्शन के लिए श्रद्धालु पहुंचे। मंदिर के आचार्य प्रणव अवस्थी ने बताया कि गुलाब, गेंदा, गुल्दावरी, चमेली, मोगरा, आर्किड आदि के फूलों की पंखुड़ियों सहित सुगंधित द्रव्य ठाकुरजी के पास रखे गए। वहीं फूलों से सुसज्जित नौका रूपी कुंज महल में ठाकुरजी के श्रीविग्रहों को विराजमान कराया गया। इसके बाद उन्हें प्रतीकात्मक यमुना में नौका विहार कराया गया। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और शंख ध्वनि गूंजती रही। मंदिर परिसर जय-जयकार से गूंज उठा। इस दिव्य दर्शन का साक्षी बनने के कई शहरों से आए श्रद्धालु हरे राम-हरे कृष्ण के संकीर्तन के साथ नृत्य कर रहे थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.