हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सौंख के खेत में रखी भूसे की बुर्जी में अचानक आग लग गई। आग से भूसा जलकर राख हो गया। दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया। आगजनी से किसानों का करीब 1 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल ने नुकसान का आकलन किया है। थाना मगोर्रा क्षेत्र के गांव नगला देविया निवासी गुलाब सिंह, केदार सिंह व प्रेमसिंह के खेत में मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे आग लग गई। इससे खेत में बनी भूसे की बुर्जी और भूसा जल गया। आग से किसानों का 6 बीघा फसल का भूसा जल गया। लेखपाल कमलेश मौके पर पहुंचे और नुकसान की रिपोर्ट तैयार की। ग्रामीण कृष्णा कुंतल ने बताया कि आग की घटना की जानकारी देने के लिए एसडीएम को फोन किया, उनका फोन नहीं उठा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
