हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय
मथुरा। कोसीकलां में जैन धर्म के बीसवें तीर्थंकर भगवान मुनि सुव्रतनाथ का ज्ञान कल्याणक भक्तिभाव से मनाया गया। पांडे वाले जैन मंदिर में पूजा-अर्चना के विशेष आयोजन हुए। अभिषेक, शांतिधारा के बाद पूजा-अर्चना की गई। अभिषेक के बाद विश्व में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करते हुए श्रीजी की शांतिधारा की गई। अष्ट द्रव्य से पूजा-अर्चना कर ज्ञान कल्याणक श्लोक का सामूहिक उच्चारण करते हुए जयकारों के साथ ज्ञान कल्याणक अर्ध्य अर्पित किया गया। जयकारों से मंदिर परिसर गूंज उठा। जैन समाज के पूर्व अध्यक्ष सुभाष चंद जैन ने कहा कि पुराणों के मुताबिक मुनि सुव्रतनाथ भगवान का जन्म राजगृह में हुआ था। उनके पिता का नाम सुमित्र और माता का नाम पदमावती था। देर शाम जैन मंदिर में मुनि सुव्रतनाथ भगवान की मंगलमय आरती की गई। विमल जैन विजय जैन, उर्मिला जैन, दिसा जैन, सपना जैन, सीमा जैन, निर्मला जैन आदि थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
