हिदुस्तान 24 टीबी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के जिला अस्पताल से पुलिस अभिरक्षा में इलाज करा रहा एक मुजरिम फरार हो गया। शनिवार,रविवार की रात मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया शातिर पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। मुजरिम के फरार होने से पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस अब फरार शातिर मुजरिम की तलाश में जुट गई है। थाना शेरगढ़ पुलिस द्वारा मुठभेड़ में घायल बदमाश असरू को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया था। असरू सोमवार की सुबह जिला अस्पताल से पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। असरु जिला अस्पताल के बच्चा वार्ड के 2 नंबर बैड पर भर्ती था। असरू के मुठभेड़ के दौरान पैर में गोली लगी थी। शेरगढ़ के जांघवली गांव का रहने वाला असरु शातिर किस्म का चोर है। नकवजनी आदि के असरु पर 9 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने शनिवार रात को मुठभेड़ के दौरान शातिर असरु को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया था। असरू के बगल वाले बैड पर भर्ती महिला मरीज ने बताया कि वह करीब सुबह 6 बजे फरार हुआ।
जिला अस्पताल में भर्ती असरू की सुरक्षा में दो पुलिस कर्मी तैनात थे। शेरगढ़ पुलिस ने असरू की सुरक्षा के लिए एक हैड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को तैनात किया था। असरू दोनों पुलिस कर्मियों को चकमा दे कर भाग गया। शातिर असरु के फरार होने की जानकारी मिलने पर पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि इस मामले में सुरक्षा में तैनात दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकद्दमा लिखा जा रहा है। असरू की गिरफ्तारी के लिए 4 टीम बनाई गई हैं। मुठभेड़ में घायल होने के बाद घायल बदमाश असरू को पुलिस इलाज के लिए शनिवार की देर रात जिला अस्पताल लाई थी। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर मुकुंद बंसल ने बताया कि असरू के पैर में गोली लगी थी। उसका सर्जन की देखरेख में इलाज चल रहा था। सोमवार की सुबह वह अचानक चकमा देकर फरार हो गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
