हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसम के बदलाव से लोग बुखार व अन्य बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। वहीं, खेतों में गेहूं की कटाई का काम शुरू होने के बाद से अस्थमा के रोगियों की संख्या में वृद्धि होने लगी है। जिला अस्पताल में इस समस्या के प्रतिदिन करीब 120 मरीज पहुंच रहे हैं। जिला अस्पताल में सुबह से ही मरीजों की भीड़ रही। ओपीडी ओर दवा काउंटरों के बाहर दोपहर तक भीड़ दिखाई दी। सांस रोगियों के लिए अप्रैल का महीना हमेशा संवेदनशील रहता है। क्योंकि गेहूं की कटाई व मढ़ाई के वातावरण में धूल व भूसे के कण उड़ते हैं। खासकर ग्रामीण इलाकों में रहने वाले सांस रोगी इससे परेशान हो जाते हैं। इसकी वजह से सांस उखड़ने लगती है।
चेस्ट फिजिशियन डॉ. रवि माहेश्वरी ने बताया कि गेहूं की कटाई और मढ़ाई के समय खास तौर पर एलर्जी से ग्रसित मरीजों को सावधान रहने की जरूरत है। ऐसे लोग मास्क का प्रयोग करें और धूल वाले स्थानों से दूर रहें। सांस की बीमारी से पीड़ित मरीज खास एहतियात बरतें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
