• Sat. Apr 25th, 2026

मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्रों का सत्यापन शुरू

ByVijay Singhal

Apr 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी नागरिक पुलिस के पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का पुलिस लाइन में मेडिकल एवं चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य शुरू हो गया। पहले तीन दिन महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्रों का सत्यापन का कार्य होगा। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों का नंबर आएगा। जिले में कुल 1535 अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन होना है। पहले दिन 87 महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र का सत्यापन हुआ। पुलिस भर्ती परीक्षा के जिला नोडल अधिकारी डीएसपी अनिल कपरवाल ने बताया कि मेडिकल और चरित्र प्रमाण पत्र सत्यापन का कार्य 10 मई तक होगा। सोमवार से बुधवार तक महिला अभ्यर्थियों का मेडिकल होगा। इसके बाद पुरुष अभ्यर्थियों का मेडिकल और चरित्र सत्यापन होगा। इसके लिए पूर्व में ही चिकित्सकों की मेडिकल टीम का गठन हो चुका है। फिरोजाबाद, मैनपुरी और मथुरा के एसपी स्तर के अधिकारी को जोनल अधिकारी बनाया है। एसएसपी श्लोक सिंह ने मेडिकल के लिए आए अभ्यर्थियों से वार्ता की और सभागार आदि का निरीक्षण किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.