• Tue. Feb 10th, 2026

मथुरा में चली तबादला एक्सप्रेस, पांच इंस्पेक्टर और 18 दरोगा इधर से उधर

ByVijay Singhal

Apr 11, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। डीआईजी/एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने गुरुवार को एक बार फिर लंबे समय से थाने ओर चौकी पर जमे पांच इंस्पेक्टर और 18 दरोगाओं के तबादले किए है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार थाना कोसीकलां कस्बा चौकी इंचार्ज इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को अतिरिक्त निरीक्षक थाना, निरीक्षक एकता सिंह को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना सदर बाजार, निरीक्षक राम जनक गौतम को पुलिस लाइन से अतिरिक्त निरीक्षक थाना जैंत, निरीक्षक चेतना शर्मा को अतिरिक्त इंस्पेक्टर थाना कोसीकलां से अतिरिक्त निरीक्षक थाना मांट, निरीक्षक नेत्रपाल सिंह को पुलिस लाइन से अपराध शाखा में तैनात किया गया है।
इसके साथ ही एसएसआई थाना जमुना पार उपनिरीक्षक सुंदर पाल कसाना को चौकी प्रभारी कस्बा सौंख थाना मगोर्रा, कपिल नागर को थाना सुरीर से चौकी प्रभारी अडीग थाना गोवर्धन, जितेन्द्र सिंह को साइबर थाना से चौकी प्रभारी कस्बा गोवर्धन, यशपाल सिंह को चौकी प्रभारी कस्बा गोवर्धन से चौकी प्रभारी कस्बा बाजना थाना नौहझील, दुष्यंत कौशिक को चौकी प्रभारी बालाजीपुरम से चौकी प्रभारी कस्बा कोसी, महिला उपनिरीक्षक कु मिथलेश उपाध्याय को थाना हाइवे से चौकी प्रभारी बालाजीपुरम, सोहनपाल सिंह को चौकी प्रभारी दीनदयाल धाम से पुलिस लाइन, आनंद शर्मा को चौकी प्रभारी सहार थाना बरसाना से चौकी प्रभारी दीनदयाल धाम थाना फरह, योगेश कुमार को थाना महावन से चौकी प्रभारी खप्पर पुर थाना महावन, संदीप कुमार को थाना महावन से चौकी प्रभारी खानपुर थाना महावन, मनोज कुमार को चौकी प्रभारी खानपुर से चौकी प्रभारी सहार थाना बरसाना, संजीव कुमार को चौकी प्रभारी खप्परपुर थाना महावन से थाना शेरगढ़, अनुरुद्ध सिंह को पुलिस लाइन से चौकी प्रभारी फरह टोल, लोकेन्द्र सिंह को थाना मांट से चौकी प्रभारी यमुना पुल थाना नौहझील, अखिलेश अग्निहोत्री को चौकी प्रभारी यमुना पुल से थाना रिफाइनरी, अरविंद कुमार सिवाल को चौकी प्रभारी बाजना से थाना कोतवाली, नरेन्द्र कुमार को पुलिस लाइन से थाना जैंत व विकास बघेल को पुलिस लाइन से वाचक यातायात पुलिस अधीक्षक बनाकर भेजा है ।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.