हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान नगर में सड़क पर किए गए अवैध कब्जे को अब तक नगर निगम नहीं हटा सका है। मंगलवार शाम सहायक नगर आयुक्त पहुंचे, लेकिन वह भी बिना कार्रवाई के ही वापस लौट आए। नाराज लोगों ने बुधवार को कलेक्ट्रेट और नगर निगम कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त पर जान बूझकर मामले में देरी करने का आरोप लगाया है। कॉलोनी के लोगों ने रास्ते की भूमि पर कब्जा कर अवैध निर्माण किए जाने की शिकायत की थी। सोमवार को नगर निगम की टास्क फोर्स कब्जा हटवाने पहुंची तो कब्जाधारक मंजू देवी ने दो दिन की लिखित मोहलत मांगी थी। उन्होंने यह भी स्वीकार किया था कि उन्होंने ही दीवार बनाकर जमीन पर कब्जा किया है। मंगलवार को कॉलोनीवासियों की मांग पर सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी ने भी कॉलोनी पहुंचकर निरीक्षण किया था, लेकिन कब्जा नहीं हटाया जा सका। इससे नाराज कॉलोनीवासी बुधवार को सेवानिवृत्त दरोगा देशराज सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शन करने के साथ ही डीएम को शिकायती पत्र सौंपकर कार्रवाई किए जाने की मांग की। इसके बाद कॉलोनीवासी नगर निगम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने सहायक नगर आयुक्त राकेश त्यागी पर जान बूझकर कार्रवाई को टालने का आरोप लगाया। देशराज सिंह ने बताया कि कार्रवाई को योजना बनाकर टाला जा रहा है, जिससे आरोपी पक्ष न्यायालय से मामले में स्थगन प्राप्त कर सके। प्रदर्शन करने वालों में गिर्राज सिंह, रतन सिंह, लीला सिंह, मोहित सिंह, दिनेश सिंह, विक्रम सिंह, कमलेश, सीमा, पप्पन, बिरमा, शशि, राजकुमारी, गुड्डी देवी शामिल रहीं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
