हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्राथमिकता वाले गौशाला संरक्षण कार्य के प्रति नगर निगम मथुरा वृंदावन काफी गंभीर है। नगर निगम आयुक्त शशांक चौधरी द्वारा संचालित कान्हा पशु आश्रय गौशाला के लिए चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया है जो की गौशाला के रख रखाव और गौ वंश का पूर्ण ख्याल रखेगी। नगर आयुक्त श्री चौधरी द्वारा कान्हा पशु आश्रय गौशाला के कुशल संचालन हेतु सोमवार को चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया। समिति में मुकेश सारस्वत उप सभापति सुमित गौतम पार्षद रामजी लाल अपर नगर आयुक्त अनुज कौशिक सहायक नगर आयुक्त नामित किए गये है। समिति ने मंगलवार को कान्हा पशु आश्रय गौशाला नगर निगम मथुरा-वृन्दावन का निरीक्षण किया । निरीक्षण में समिति द्वारा मुख्य द्वार पर 1 सूचना पट जिसमें गौशाला में कुल गौवंशों की संख्या भूसा, एवं हराचारा का स्टाॅक गौशाला प्रभारी एवं केयर टेकर का नाम व मोबाइल फोन नम्बर सहित लगाने तथा प्रत्येक बाड़े शेड पर संरक्षित गौवंशों की संख्या व भूसा, एवं हरा चारा डालने का समय प्रतिदिन अंकित कराये जाने हेतु निर्देशित किया । इसके अलावा सफाई व्यवस्था को सुचारू बनाये जाने हेतु 10 अतिरिक्त सफाई श्रमिको की तैनाती एवं शेड नं. 03 में भूसा, चारा डालने हेतु अतिरिक्त लड़हामनी, गौशाला भवन/वार्डो में मरम्मत कराये जाने के साथ ही एक दान रजिस्टर बनाने के भी निर्देश दिये गये। गर्मियों में गोवंशों को लू से बचाव करने तथा पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल की व्यवस्था रखने की भी सिफारिश की गयी है । निरीक्षण के दौरान मुकेश सिंह नोडल अधिकारी राजकुमार सरस लिपिक सत्यप्रकाश दीक्षित लिपिक सोनल पाठक केयर टेकर आदि मौजूद रहें।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
