• Fri. Feb 13th, 2026

बांके बिहारी मंदिर के समीप महिला ने लड्डू गोपाल किये चोरी, सीसीटीवी में हुई कैद

ByVijay Singhal

Apr 8, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के बांकेबिहारी मंदिर के पास से एक महिला दुकान से लड्डू गोपाल की मूर्ति को चोरी करती हुई सीसीटीवी में कैद हो गई है। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में महिला की करतूत की क्षेत्र में चर्चा हो रही है। एक महिला बांकेबिहारी मंदिर क्षेत्र स्थित पूजन भंडार की दुकान पर पहुंची। यहां अन्य महिलाओं के साथ वह भी पूजन सामग्री आदि देखने लगी। इसी बीच दुकानदार की नजर बचते ही उसने पीतल के लड्डू गोपाल की मूर्ति को चुरा लिया। महिला के जाने के बाद दुकानदार को चोरी का अहसास हुआ। उसने दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे देखे तो महिला लड्डू गोपाल की मूर्ति को उठाते हुए दिखाई दी। दुकानदार ने सीसीटीवी वीडियो को वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर स्थानीय दुकानदार महिला की खोजबीन में जुटे हैं। सभी दुकानदार अपने यहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख रहे हैं, ताकि महिला का सुराग लग सके। सीओ सदर संदीप सिंह ने बताया कि इस संबंध में कोई तहरीर नहीं आई है। न ही थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत कपिल ने कोई जानकारी दी है। यदि ऐसा है तो तहरीर मिलने के बाद महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर तलाश की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.