हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां की नत्थी कॉलोनी में 5 दिन से खराब ट्रांसफाॅर्मर सही न होने पर सोमवार को कॉलोनीवासियों का गुस्सा फूट पड़ा। काॅलोनी के लोगों ने एसडीओ दफ्तर पहुंचकर हंगामा किया। लोगों ने जेई पर ट्रांसफाॅर्मर सही करने के नाम पर सुविधा शुल्क मांगे जाने का आरोप लगाया। एसडीओ के जल्द आपूर्ति शुरू कराने के आश्वासन के बाद लोग चले गए। राजमार्ग के किनारे बसी नत्थी कॉलोनी में 5 दिन से ट्रांसफाॅर्मर खराब होने के बाद लोग परेशान हैं। बिजली के न होने से बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं। मौसम में बदलाव होने से गर्मी बड़ गई है। मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। कॉलोनी निवासी नसरू, गफ्फार, शहजाद, सागर, सुल्तान, दीपक, शाहरुख, राम गोपाल, अख्तर, शाहिद आदि 15-20 महिलाओं समेत लोग नंदगांव रोड स्थित एसडीओ कार्यालय पहुंच गए।
हंगामा करते हुए ट्रांसफाॅर्मर को सही कराए जाने की मांग करने लगे। कॉलोनीवासियों का आरोप था कि वह 5 दिन से बिना बिजली के बैठे हैं, लेकिन जेई कोई सुनवाई नहीं कर रहा। आरोप लगाया कि ट्रांसफाॅर्मर सही करने के नाम पर सुविधा शुल्क की मांग की जा रही है। एसडीओ शरद प्रताप ने बताया कि समस्या के निदान के लिए मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर ट्राॅली रखवाकर आपूर्ति चालू करा दी गई है।
एसडीओ छाता को कोसी का अतिरिक्त चार्ज
अधीक्षण अभियंता विजय मोहन खेडा ने उपखंड अधिकारी सर्वज्ञ श्रीवास्तव के शल्य चिकित्सा के लिए अवकाश पर जाने के बाद छाता के उपखंड अधिकारी शरद प्रताप को कोसी का अतिरिक्त कार्य भार अस्थायी रूप से दिया है। 132 केवी उपकेंद्र पर तीसरे 63 एमवीए परिवर्तक में काम के कारण छाता क्षेत्र के 15 बिजली घर 3 घंटे तक बंद रहे। इससे हजारों उपभोक्ता परेशान हो गए। उपभोक्ताओं का आरोप है कि अधिकारी बिना पूर्व कोई सूचना दिए ही आपूर्ति को बंद कर देते हैं, जबकि आपूर्ति बंद करने से एक दिन पूर्व सूचना देनी चाहिए। सोमवार को नंदगांव रोड स्थित 132 केवीए बिजली घर पर 63 एमवीए के तीसरे ट्रांसफॉर्मर को स्थापित कर और ऊर्जीकृत कर दिया गया, जिसमें 33 केवी मेन बस पर सेक्शन आइसोलेटर को लगाने के लिए शटडाउन लिया गया, जिससे कोसी टाउन, महान, पैगांव, वैकमेट, वरुण वेवरेज, कोसी ग्रामीण, जिंदल फैक्ट्री, गिन्नी फिलामेंट, बरसाना एवं छाता तहसील के खायरा की आपूर्ति सुबह 9 बजे से 12 बजे तक बंद रही। अधिशासी अभियंता विजयेन्द्र सिंह का कहना था कि कार्य पूरा कराकर समय से पूर्व आपूर्ति शुरू करा दी। वहीं इसके बाद नगर में बिजली की लुका-छिपी शुरू हो गई।
7455095736