• Fri. Feb 13th, 2026

कोसीकलां में धूमधाम से निकाला श्री रामलला का भव्य डोला

ByVijay Singhal

Apr 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में श्री राम सेवा ट्रस्ट के तत्वावधान में श्री रामलला का भव्य डोला धूमधाम के साथ निकाला गया। डोले का रास्ते में अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। रविवार की दोपहर में करीब एक बजे डोला काली मंदिर, रामनगर से निकाला गया। लायंंस क्लब इंटरनेशनल के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर पीसी जैन ने आरती उतारकर शुभारंभ किया। डोला बल्देवगंज, घंटाघर, पुरानी जीटी रोड, एएन फ्लैक्स गैलरी के सामने से, अग्रसेन मार्ग, सब्जी मंडी, मैन बाजार, भरत मिलाप चौक होते हुए मालाबशाही स्थित महादेव मंदिर पर समाप्त हुआ, जहां भी रामजी का डोला निकला, भक्तों ने इस डोले के दर्शन और और फूलों की बरसात की। माधवदास मौनी महाराज, कुलवीर सिंह, मुकेश जैन, केके अग्रवाल आदि ने भी आरती की। नगर पालिका चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल, अग्रवाल सभा अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल, मनीष कुमार, हरिओम गुप्ता, जमुना चौधरी, ट्रस्ट के समन्वयक सौरभ जैन कामियां, जेके अग्रवाल, प्रशांत अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, दिपांशु गर्ग आदि मौजूद थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.