• Sat. Feb 14th, 2026

मासूम नगर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर दौड़ी पुलिस

ByVijay Singhal

Apr 7, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हाईवे थाना क्षेत्र के महोली स्थित मासूम नगर में धर्म परिवर्तन की सूचना पर धर्म जागरण समन्वय की टीम पहुंच गई। यहां एक घर में चंगाई सभा हो रही थी। टीम ने पुलिस को सूचना दी तो थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंच गए। टीम ने धर्म परिवर्तन का प्रयास कराने वालों को चेतावनी दी है। धर्म जागरण समन्वय के विभाग सह संयोजक विजय सिंह गुर्जर ने बताया कि रविवार को मासूम नगर में ईसाई मिशन द्वारा धर्म परिवर्तन कराने की सूचना प्राप्त हुई। वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो एक व्यक्ति के घर पर चंगाई सभा (प्रार्थना सभा) हो रही थी और ईसाई मिशनरियों द्वारा बाइबल बांटी जा रही थी। मौके पर पहुंचे महानगर संयोजक बलराम सिंह, महानगर परियोजना प्रमुख विक्रम सिसोदिया, महानगर सहसंयोजक गिरीश राजपूत, कृष्णा, भाग संयोजक गोपाल त्यागी, संपर्क प्रमुख रजत रावत, चौमुहां खंड सह संयोजक जतिन तंवर, बिट्टू शर्मा, विष्णु चौहान ने चंगाई सभा को रोक दिया। कार्यकर्ताओं को देख चंगाई सभा कराने वाले मौके से भाग गए। सीओ रिफाइनरी स्वेता वर्मा ने बताया कि सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक को मौके पर भेजा था। जबरन धर्म परिवर्तन जैसा कोई मामला प्रकाश में नहीं आया न ही इस तरह की कोई तहरीर प्राप्त हुई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.