• Sat. Feb 14th, 2026

पिस्टल के बल पर लूट ली तीर्थयात्रियों की होंडा सिटी कार

ByVijay Singhal

Apr 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नौहझील में यमुना एक्सप्रेस-वे के माइलस्टाेन 65( कोलाना गांव) के पास शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे कार सवार बदमाश पिस्टल के बल पर होंडा सिटी कार लूट ले गए। पीड़ित कुशीनगर जिले से मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जा रहे थे। लूटी गई कार में 70 हजार रुपये, 2 मोबाइल भी थे। एसएसपी शैलेश पांडेय ने नौहझील क्षेत्र में हुई वारदात के खुलासे के लिए स्वाट, सर्विलांस व एसओजी समेत 5 टीमें लगाईं हैं। सीओ गुंजन सिंह ने बताया कि गोरखपुर मंडल के कुशीनगर जिले के कसया निवासी आदित्य सोनी, मनोज श्रीवास्तव, बबलू वर्मा व सन्नी जायसवाल मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आदित्य की होंडा सिटी कार से निकले। चारों दोस्त शनिवार सुबह साढ़े 6 बजे एक्सप्रेस-वे के कोलाना गांव के पास पहुंचे तो मनोज को झपकी आने लगी। उन्होंने आदित्य को कार चलाने के लिए कहते हुए कार रोकी। चारों दोस्त उतर कर पानी पीने लगे। इसी बीच वहां वैन्यू कार आकर रुकी। उसके 2 सवारों ने आदित्य से पानी की बोतल मांगी और पानी पीते ही पिस्टल दिखाते हुए चारों दोस्तों को पीछे हटने को कहा। हटते ही लुटेरे कार लेकर भाग निकले। 112 नंबर पर सूचना के बाद करीब लगभग 7 मिनट में पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बाजना चौकी ले गए और नौहझील थाना प्रभारी रवि त्यागी को लूट की सूचना दी गई। पीड़ितों की तहरीर पर केस दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है। वहीं वारदात की सूचना पर एसपी देहात त्रिगुण बिसेन व सीओ गुंजन भी पहुंचीं। पीड़ित आदित्य सोनी ने बताया कि कार में चारों दोस्तों की 70 हजार रुपये की नगदी, उनका आईफोन, मनोज श्रीवास्तव का एन्ड्रायड फोन आदि थे। जिसे लुटेरे लूट ले गए।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.