हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। रेलवे जंक्शन स्टेशन की पार्किंग में चल रही अवैध वसूली का वाहन स्वामी ने वीडियो बनाकर रेलवे अधिकारियों से शिकायत की। रेलवे अधिकारियों ने वीडियो की जांच करने के आदेश दिए हैं। वीडियो में पार्किंग कर्मचारी वाहन स्वामी से 30 मिनट की पार्किंग के लिए 50 रुपये वसूलते दिख रहा है। जबकि रसीद पर दो घंटे की पार्किग का शुल्क 30 रुपये लिखा है। जंक्शन स्टेशन पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली का धंधा जोर शोर से चल रहा है। पार्किंग ठेकेदार के युवक हाथ में लट्ठ के जोर पर वाहन स्वामियों से अवैध वसूली करने में जुटे हैं। शनिवार को एक वीडियो बनाकर वाहन स्वामी रवि जैन ने एक्स पर रेलवे अधिकारियों को भेजते हुए अवैध वसूली की शिकायत की। वीडियो में जंक्शन की द्वितीय एंट्री पर आधा घंटा चार पहिया वाहन खड़ा करने के पार्किंग कर्मचारी 50 रुपये की मांग कर रहा है।
वाहन स्वामी उससे कह रहा है कि रसीद पर दो घंटे वाहन खड़ा करने के 30 रुपये लिखा है तो उससे 50 रुपये क्यों मांगे जा रहे हैं। पार्किंग कर्मचारी उससे अभद्रता कर रहा है। रेलवे पीआरओ प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया कि पीड़ित ने इसकी शिकायत की है। जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच के बाद पार्किंग ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
