• Sun. Feb 15th, 2026

महागौरी की आराधना कर कन्या-लांगुराओं को जिमाया

ByVijay Singhal

Apr 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नवरात्र में मातारानी के नवमी स्वरूप मां महागौरी की पूजा-अर्चना की गई। अष्टमी का उपवास करने वाले श्रद्धालुओं ने रविवार को नवमी पर घर व मंदिरों में आराधना के बाद कन्या-लांगुराओं को भोजन कराया और प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला। श्रद्धालुओं ने विधि विधान से महागौरी की पूजा-अर्चना की। ज्योतिषाचार्य कामेश्वर चतुर्वेदी ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार महागौरी की उपासना से ही मनुष्य को सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। उपवास रखने वाले अधिकांश लोग नवमी पर कन्याओं को भोजन कराते हैं। वहीं, प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोलते हैं। जिससे उन्हें माता दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बताया कि मां महागौरी के रूप का वर्णन पूर्णत: गौर वर्ण से है। इनकी उपमा शंख, चंद्र और कुंद के फूल से की गई है। इनके सभी वस्त्र श्वेत हैं। इसलिए इन्हें श्वेताम्बरा भी कहा गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.