• Sun. Feb 15th, 2026

बांके बिहारी मंदिर में चोरी,गुल्लक से पार किए लाखों रुपये, बैंककर्मी रंगे हाथ गिरफ्तार

ByVijay Singhal

Apr 6, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में चोरी की बड़ी घटना हुई। मंदिर की गुल्लक से लाखों रुपये चोरी कर लिए गए। घटना का खुलासा शनिवार को हुआ, जब बैंककर्मी को चोरी करते हुए रंगेहाथ दबोच लिया गया। जानकारी के अनुसार आरोपी ने मंदिर की गुल्लक से बड़ी राशि चुराई और उसे अपने पास रख लिया। शनिवार को कुछ सेवायतों ने उसे संदिग्ध गतिविधि करते हुए देखा और तत्काल मंदिर प्रशासन को सूचित किया। मंदिर प्रशासन ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी बैंककर्मी से पूछताछ शुरू कर दी है और उसकी पहचान भी सार्वजनिक कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के पास से चोरी की गई रकम भी बरामद की है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.