• Sun. Feb 15th, 2026

नवरात्र : हे कालरात्रि हे कल्याणी तेरा जोड़ धरा पर कोई नहीं…

ByVijay Singhal

Apr 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मां दुर्गा के पूजन को लेकर शहर से लेकर गांव तक श्रद्धालुओं में उत्साह चरम पर है। मंदिरों, पूजा पंडालों व अपने घरों पर मातारानी की आराधना में श्रद्धालु लीन दिख रहे हैं। शनिवार को मातारानी के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की पूजा हुई। देवी मंदिरों में सुबह और शाम दुर्गा सप्तशती का पाठ चल रहा है। वहीं, देर शाम तक श्रद्धालु मातारानी की भेंट कर गुणगान में लगे हुए हैं। आचार्य-ब्राह्मणों द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत अनुष्ठान कराए जा रहे हैं। ज्योतिषाचार्य शरद चतुर्वेदी ने बताया कि मां दुर्गा का सातवां स्वरूप कालरात्रि के नाम से जाना जाता है। मां कालरात्रि दुष्टों का नाश और शुभ फल देने वाली हैं। भूत-प्रेत इनके स्मरण से ही भाग जाते हैं। मातारानी सभी संकट व बाधाओं को दूर करती हैं। कैंट काली मंदिर, चामुंडा देवी, महाविद्या देवी आदि मंदिरों में देर शाम तक श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप कालरात्रि की विधिवत पूजा-अर्चना की।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.