हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा वृंदावन में प्रसिद्ध संत ठाकुर देवकीनंदन महाराज ने हाल ही में एक कथा के दौरान भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि जब आईपीएल की शुरुआत हुई थी तो यह वादा किया गया था कि इस लीग के जरिए हर घर से एक क्रिकेटर निकलेगा, लेकिन उनके अनुसार आज के दौर में हर घर में क्रिकेटर तो नहीं बने, लेकिन इस लीग ने लाखों जुआरी और सट्टेबाज जरूर बना दिए हैं। महाराज ने आगे कहा कि आईपीएल जैसे बड़े मंच पर खेल से ज्यादा सट्टेबाजी की ओर युवाओं का झुकाव बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि आजकल युवा वर्ग आईपीएल मैचों पर सट्टा खेल रहा है जो उनके जीवन और भविष्य के लिए बहुत खतरनाक है।
इस खेल को हम मनोरंजन के तौर पर देखते हैं, लेकिन जब यह सट्टेबाजी में बदल जाता है तो इसका असर मानसिकता पर पड़ता है, और यह युवाओं के पतन का कारण बन सकता है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
