• Sun. Feb 15th, 2026

24 शिक्षकों को भेजा सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस

ByVijay Singhal

Apr 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बेसिक शिक्षा विभाग बिना सूचना के कई सालों से अनुपस्थित चल रहे 24 शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने की तैयारी में जुटा है। शुक्रवार को बीएसए सुनील दत्त ने उन्हें सेवा समाप्ति का अंतिम नोटिस जारी किया है और 15 दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

बीएसए के अनुसार लंबे समय से अनुपस्थित चल रहे शिक्षकों को कई बार नोटिस और रिमाइंडर जारी किए जा चुके हैं। इसके बाद भी न तो वे स्वयं कार्यालय पहुंचे और न ही नोटिस का जवाब दिया। ऐसे में अब उन्हें अंतिम नोटिस जारी किया गया है। इनमें दिनेश सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सिहाना, विकास खंड चौमुहां, रनवीर सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला मौजी विकास खंड चौमुहां, गजराज सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय नगला डहर, विकास खंड चौमुहां, देवेंद्र कुमार दीक्षित, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय समसपुर विकास खंड मथुरा, कृष्ण कुमार शर्मा, सहायक अध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय सामोली विकास खंड नौहझील है। इसके अलावा दीप्ति भार्गव, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय बदनपुर विकास खंड नौहझील, नीतू रानी अग्रवाल, सहायक अध्यापक प्राथामिक विद्यालय रामनगला विकास खंड नौहझील, नीतू सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सिंघावन विकास खंड नौहझील, प्रिया सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय सद्दीकपुर विकास खंड नौहझील, शालिनी अग्रवाल, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय मंगल खोह विकास खंड नौहझील, रणधीर सिंह, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय पचहरा विकास खंड नौहझील, दिलीप कुमार, सहायक अध्यापक प्राथमिक विद्यालय अहमदपुर विकास खंड नौहझील समेत 24 शिक्षक हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.