हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर सड़क पार कर रहे युवक को किसी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसके शरीर के टुकड़े-टुकड़े हो गए। पुलिस के पहुंचने तक कई वाहन शव के ऊपर से गुजर चुके थे। पुलिस ने शव के अवशेष को गठरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। युवक की पहचान नहीं हो सकी है। यह हादसा बृहस्पतिवार देर रात हुआ। राजमार्ग पर बाईपास तिराहे के समीप पेट्रोल पंप के पास रात करीब 11 बजे डिवाइडर पार कर दूसरी तरफ जा रहे युवक को किसी तेज रफ्तार भारी वाहन ने रौंद दिया। हादसे में उसके शव के कई हिस्से हो गए। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंचती, तब तक कई वाहन शव को रौंद चुके थे। पुलिस ने किसी तरह शव के अवशेष को सड़क से समेटा और गठरी में भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस युवक की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि शव की हालत ऐसी नहीं रह गई है कि उसकी पहचान हो सके। फिलहाल 72 घंटे के लिए शव को पोस्टमार्टम हाउस पर रखा जाएगा। पहचान न होने पर पोस्टमार्टम के बाद पुलिस अंतिम संस्कार कर देगी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
