• Sun. Feb 15th, 2026

मथुरा में आयकर विभाग ने किसान को थमाया 30 करोड़ रुपये का नोटिस

ByVijay Singhal

Apr 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। औरंगाबाद क्षेत्र के दामोदपुरा निवासी किसान को भारत सरकार ने आयकर का 30 करोड़ रुपये का नोटिस थमा दिया। यह नोटिस देख पीड़ित के होश उड़ गए। उन्होंने एसपी सिटी से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित सौरभ कुमार ने बताया है कि वह किसान हैं। 2022 में भी ऐसा ही आयकर विभाग का 14 करोड़ रुपये का नोटिस आया था। उस समय उन्होंने नोटिस पर शिकायत न करके टाल दिया। इसके बाद 26 मार्च को भारत सरकार ने आयकर का 30 करोड़ रुपये का नोटिस उनके घर पर भेज दिया। इतनी रकम का नोटिस देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने अपने एक परिचित से नोटिस की जांच पड़ताल कराई। पता चला कि उनके पैनकार्ड का दुरुपयोग करके किसी ने दो जीएसटी नंबर ले लिए हैं। फिर फर्जीवाड़ा करके फर्म खोल ली है। इस बात की जानकारी मिलने के बाद सौरभ परेशान हो गए। उन्होंने मामले की एसपी सिटी से शिकायत की है, जबकि एसपी सिटी का कहना है कि मामला संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कराई जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.