• Mon. Feb 16th, 2026

मथुरा वृंदावन नगर निगम प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में आया अव्वल

ByVijay Singhal

Apr 5, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्वच्छ भारत मिशन-नगरीय के अन्तर्गत शासन द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में मथुरा वृंदावन नगर निगम ने पहला स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि नगर निगम को स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत ‘सीटीयू‘ (ऐसे स्थान कूड़ा पड़ा रहता है) विलोपित किये जाने पर प्राप्त हुआ है।
दो अक्टूबर 2024 को ‘स्वच्छता ही सेवा‘ एवं ‘स्वच्छ घाट प्रतियोगिता‘ कार्यक्रम आयोजन किया गया था। जिसके अन्तर्गत उत्तर प्रदेश की सभी नगर निगम, नगर निकायों द्वारा प्रतिभाग किया गया। उक्त प्रतियोगिता के अन्तर्गत सभी नगर निगम, नगर निकायों द्वारा अपनी-अपनी निकायों में स्वच्छता सम्बन्धी आयोजन, साफ-सफाई का कार्य कराते हुए पहले एवं बाद के फोटेग्राफ स्वच्छता ही सेवा पोर्टल पर अपलोड किये गये थे।
इसी क्रम में स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत ‘सीटीयू‘ (ऐसे स्थान कूड़ा पड़ा रहता है) विलोपित किये जाने पर नगर निगम मथुरा-वृन्दावन को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है। जिसके क्रम में शुक्रवार को स्थानीय निकाय निदेशालय लखनऊ में सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमे मथुरा-वृन्दावन नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डा गोपाल गर्ग द्वारा भाग लिया गया। समारोह में नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा, प्रमुख सचिव नगर विकास विभाग अमृत अभिजात, निदेशक स्थानीय निकाय अनुज कुमार झा द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर नगर स्वास्थ्य अधिकारी को सम्मानित किया गया।
इस उपलब्धि पर नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कहा कि नगर निगम मथुरा-वृन्दावन स्वच्छता के प्रति गम्भीर है। नगर निगम द्वारा साफ-सफाई के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य कराये गये है। स्वच्छ भारत मिशन के अन्तर्गत शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में नगर निगम द्वारा त्वरित रूप से समस्त कार्यवाही प्रभावी रूप से की जाती है। स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अन्तर्गत नगर निगम की टीम द्वारा ऐसे स्थान का चिन्हांकन किया जहाँ कूड़ा पड़ा रहता है। यहाँ सफाई का कार्य कराते हुये पहले एवं बाद के फोटोग्राफ अपलोड किये गये थे जिसमें नगर निगम मथुरा-वृन्दावन को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.