हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपॉर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया में युवा ब्राह्मण संगठन एवं रक्तदाता फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में माता मनकामेश्वरी देवी मंदिर गणेश बाग में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ मेला कमेटी अध्यक्ष विशाल पाराशर मेला संचालक मनोज नागर ने दीप प्रज्वलित कर किया। अध्यक्ष विशाल पाराशर ने बताया नवदुर्गा का पवित्र अवसर है और संगठन के द्वारा यह एक सराहनीय कार्य किया गया है जिसमें लोगों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। मंदिर महंत मनोज नागर ने बताया माता रानी के प्रांगण में इस तरह का पहला आयोजन है जिससे सभी ने महत्वपूर्ण योगदान देकर सफल बनाया माता रानी सभी की मनोकामना पूर्ण करें । अमित गोयल ने बताया शिविर में 31यूनिट रक्तदान हुआ जिसमें युवाओं में बढ़चढ कर भाग लिया। संगठन के योगेश शर्मा एवं कुलदीप शास्त्री ने सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। शिविर में मुख्य रूप से महंत मनोज नागर, मोहित शर्मा, कालीचरन अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय, अनीश रावत, योगेश शर्मा ,नवीन रावत, डॉ भोलेशंकर शर्मा ,हिमांशी शर्मा, रोहित शर्मा, कुलदीप शास्त्री, जीतू पाठक, उमेश पाराशर, गौरव अग्रवाल, मनोज वर्मा ,शुभम अग्रवाल, अमित अग्रवाल, आकाश शर्मा ,कृष्णा सारस्वत,पुनीत चौबे, उमेश पाराशर, मोहित बंसल, मनोज नागर ,राजन भट्ट आदि लोग उपस्थित रहे।
7455095736
