हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे क्षेत्र के इंडस्ट्रियल एरिया में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद 25-25 हज़ार के दो इनामी बदमाशों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। ये दोनों अपराधी सिवासा स्टेट और कृष्णा आर्किड कॉलोनी में कार से आकर दिनदहाड़े चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुके थे। इनका एक साथी पहले ही पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार हो चुका है, जबकि वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हो चुकी है। घटना गुरुवार रात 11:05 बजे की है, जब पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की वारदातों में शामिल दो बदमाश एक मोटरसाइकिल से आगरा की ओर जा रहे हैं। पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया, तो वे इंडस्ट्रियल एरिया की ओर भागने लगे। पीछा करने पर वे बाइक से गिर पड़े और खुद को घिरता देख पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल हो गए। पुलिस ने दोनों अपराधियों को हिरासत में लेकर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा। इनके पास से चोरी के जेवरात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस अब इनके आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई में जुटी है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
