• Tue. Feb 17th, 2026

6 अप्रैल को भाजपा के स्थापना दिवस पर मथुरा में होगी भव्य सजावट, घर घर फहराया जायेगा ध्वज

ByVijay Singhal

Apr 4, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भारतीय जनता पार्टी मथुरा की जिला इकाई की एक कामकाजी बैठक गुरुवार को पुष्पांजली स्थित भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री अशोक कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रैल को भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया जाना है जिसमें बूथ स्तर यह कार्यक्रम होगे और सांय जिला कार्यालय पर रोशनी होगी तथा माल्यार्पण किया जाएगा। इसके अलावा समस्त सक्रिय कार्यकर्ताओं की एक बड़ी बैठक जिला मुख्यालय पर होगी। भाजपा जिलाध्यक्ष निर्भय पाण्डे ने बताया कि 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस पर कार्यालयों घरों आदि पर ध्वजारोहण होगा जबकि 7 अप्रैल को प्रत्येक बूथ पर श्यामा प्रसाद मुखर्जी प दीनदयाल और भारत माता का चित्र लगाकर पुष्प अर्पित किए जायेंगे । 8 से 9 अप्रैल को प्रत्येक विधानसभाओ में सक्रिय सम्मेलन तथा 7 से 12 अप्रैल प्रत्येक मण्डल के जनप्रतिनिधि मोहल्ला गावों-गावों में कम से कम 8 घंटे प्रवास पर रहेंगे। भाजपा बाबा साहेब डा अंबेडकर का जन्मदिन भी धूमधाम से मनायेगी। जयंती की पूर्व रात्रि बाबा साहब के जिले भर की सभी प्रतिमा स्थलों पर स्वच्छता अभियान एवं रोशनी की जाएगी। जिला मीडिया प्रभारी श्याम चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 अप्रेल को विश्व के सबसे बड़े संगठन भारतीय जनता पार्टी का जन्म दिन है । इसका जन्मदिन भी हम अपने खुद के जन्म दिन की तरह उत्साह से मनायेंगे।। कामकाजी बैठक में पार्टी स्थापना दिवस के संयोजक देवेंद्र शर्मा, सह संयोजक ज्ञानेंद्र सिंह,अजय परखम, कोसी चेयरमैन धर्मवीर अग्रवाल,अनिल चौधरी,आकाश चौधरी, ब्लॉक प्रमुख अनिल सिंह, राजवीर सिंह, सतीश बाल्मिकी , महिपाल सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन महामंत्री सत्यपाल चौधरी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.