• Mon. Feb 16th, 2026

वक्फ संशोधन बिल को लेकर मिश्रित आबादी में पुलिस रही अलर्ट

ByVijay Singhal

Apr 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान व4 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। केंद्र सरकार द्वारा बुधवार को लोकसभा वक्फ संशोधन बिल पेश किये जाने को लेकर मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में पुलिस बल अलर्ट रहा। सीओ सिटी के नेतृत्व में पुलिस व पीएसी बल लगतार भ्रमण करता रहा। इसको लेकर एसएसपी ने पुलिस कर्मियों के अवकाश निरस्त कर दिये। डीगगेट, दरेशी क्षेत्र के अलावा कोसीकलां, महावन, राया, ओल, छाता, गोवर्धन, शेरगढ़ क्षेत्र स्थित मिश्रित आबादी क्षेत्रों में माहौल न बिगड़े इसको लेकर सतर्कता बरतने को अलर्ट जारी किया गया था। बुधवार सुबह से ही पुलिस व पीएसी बल मिश्रित आबादी क्षेत्र मुस्तैद हो गया। सीओ सिटी भूषण वर्मा, इंस्पेक्टर गोविंदनगर कमलेश सिंह, कोतवाली प्रभारी देव पाल सिंह पुंडीर पुलिस व पीएसी बल के साथ डीगगेट, दरेसी, घीयामंडी, चौकबाजार, मिलन सिनेमा तक भ्रमण करते रहे तो जामा मस्जिद व शाही ईदगाह के समीप भी सतर्कता बरती गयी। वहीं शहर के मिश्रित आबादी वाले क्षेत्र में माहौल सामान्य रहा। बाजार खुले रहे। सभी वर्ग,धर्म संप्रदाय के लोग अपने-अपने काम करते रहे। कहीं भी कोई खास हलचल नहीं दिखी। आम दिनों की तरह ही यहां पर माहौल रहा।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.