• Mon. Feb 16th, 2026

कोसीकलाँ पुलिस ने दबिश देकर 6 आरोपी पकड़े

ByVijay Singhal

Apr 3, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के दिल्ली गेट निकासा में दबिश के दौरान पिटाई खाकर फजीहत कराने वाली पुलिस ने पांच दिन बाद हमलावरों के घरों में ताबड़तोड़ दबिश दी। 6 आरोपियों को पकड़ लिया। हालांकि आरोपियों के परिजन ने पुलिस पर तोड़फोड़ करने के साथ लूटपाट का आरोप लगाया है। दिल्ली गेट पर 27 मार्च की रात करीब 10 बजे आरोपियों को पकड़ने के लिए उप निरीक्षक प्रदीप कुमार, फिरोज कुमार, सिपाही निखिलेश कुमार, अभिषेक और अंकित कुमार गए थे। सभी सादा कपड़ों में और निजी वाहन से पहुंचे थे। पुलिसकर्मी वहां कुछ आरोपियों के बारे में जानकारी कर रहे थे, तभी कुछ लोगों ने पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया। हमले में सिपाही अभिषेक, अंकित और निखिलेश घायल हो गए। पुलिस ने 24 नामजदों सहित 14 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रविवार को सोशल मीडिया पर पुलिस की पिटाई का वीडियो वायरल हो गया। वहीं इस मामले में एसएसपी ने तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया। पुलिस ने मंगलवार रात दबिश देकर बाबू उर्फ लाला उर्फ सोहिल, आसिक, अब्दुल्ला, उमर, शाहिद, पप्पू निवासी राठौर नगर को पकड़ कर चालान कर दिया। वहीं अबरार अहमद, राशिद, मोहम्मद रहीश का आरोप है कि पुलिस ने उनके घरों में जमकर तोड़फोड़ और लूटपाट की है। आशीष शर्मा, सीओ छाता ने कहा,
पुलिस मुकदमे में वांछितों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देने गई थी। छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के परिजन ने दबाव बनाने के लिए पुलिस के जाने के बाद तोड़फोड़ की और उसका वीडियो बनाया है। दबिश के दौरान कोई तोड़फोड़ नहीं की गई है। बावजूद आरोपों की जांच कराई जाएगी। यदि ऐसा हुआ तो दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.