हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। छाता क्षेत्र के गांव सेमरी में चल रहे नरी-सेमरी देवी मेले में बुुधवार को पंचमी के अवसर पर हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। श्रद्धालुओं ने भजन-कीर्तन किए। पुजारी क्षेत्रपाल व महावीर ने बताया कि पंचमी के मौके पर मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भक्तों ने देवी कुंड में स्नान और आचमन किया और देवी की पूजा कर मनौतियां मांगीं। किया। उत्तर प्रदेश समेत अन्य प्रदेशों से आने वाले श्रद्धालुओं ने देवी भवन में भजन, कीर्तन, सत्संग का आयोजन किया। महिला श्रद्धालुओं ने भजनों पर नृत्य किया। लोगों ने अपने बच्चों का मुंडन कराया। प्रेमसिंह, हरभजन, वीरपाल, राजपाल, श्याम, तेजपाल आदि मेले की व्यवस्थाओं में जुटे रहे। मेला मैदान में दुकानों पर श्रद्धालु खरीदारी करते नजर आए। झूला, सर्कस का भी लोगों ने आनंद उठाया। मेला प्रभारी अमित चौहान ने बताया कि व्यवस्था सुचारू रूप से चल रही हैं। कोतवाली प्रभारी विनोद बाबू मिश्र, चौकी इंचार्ज महेंद्र सिंह भदौरिया, अशोक भार्गव, रामहेत भगत, कल्लन, राजू भार्गव आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
