• Sun. Feb 15th, 2026

बरसाना पुलिस की मुठभेड़ में मोटरसाइकिल चोर के पैर में लगी गोली

ByVijay Singhal

Apr 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना पुलिस द्वारा दिनांक- 02.04.2025 समय- 12:25 बजे गोवर्धन-बरसाना रोड पर दौरान-ए-चेकिंग अभियुक्त साहब सिंह पुत्र दौलत निवासी खोटपुरी थाना कामां राजस्थान को चोरी की बाइक, मोटर साइकिल चुराने में प्रयुक्त मास्टर चाभी तथा एक चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया । अभियुक्त साहब सिंह उपरोक्त से की गयी पूछताछ में उसके द्वारा बताया गया कि मेरा दूसरा साथी हरिओम कमई रोड पर स्थित बंद भट्टे पर मेरा इंतजार कर रहा है वहां पर चोरी की बहुत सारी मोटर साईकिल मौजूद है। अभियुक्त साहब सिंह उपरोक्त की निशान देही पर नगला जरैला से कमई की ओर जाने वाले मार्ग पर बन्द पड़े भट्टे पर, मु0अ0सं0 119/2022 धारा-382 भा0द0वि0 थाना-बैर, जिला-भरतपुर, राजस्थान, में 5000 रूपये का ईनामिया अन्तर्राज्यीय अपराधी/शातिर बदमाश एक अभियुक्त हरिओम पुत्र जगदीश निवासी राकौली थाना बरसाना जनपद मथुरा (उम्र करीब 24 वर्ष) को पुलिस मुठभेड़ दौरान अभियुक्त के दोनों पैरों में गोली लगने से घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त हरिओम उपरोक्त के कब्जे से 12 चोरी की मोटर साइकिल, एक अवैध तमंचा .315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस .315 बोर, 02 खोखा कारतूस .315 बोर, एक मास्टर चाभी बरामद हुयी  । बरामद चोरी की मो0सा0 के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है। घायल अभियुक्त को नजदीकी अस्पताल में इलाज हेतु भिजवाया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.