• Sun. Feb 15th, 2026

जिंदगी से तंग आकर युवक ने फंदे पर लटककर दी जान

ByVijay Singhal

Apr 2, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोतवाली क्षेत्र में जिंदगी से तंग आकर नोएडा के एक व्यक्ति ने निजी होटल में फंदे पर लटककर जान दे दी। पुलिस को पास से एक सुसाइड नोट मिला है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के मुताबिक, कोतवाली थाना क्षेत्र के होटल ब्रजविहार के कमरा नंबर 224 में ग्रेटर नोएडा के एलएफ-दो में रहने वाले माधव त्रेहान ठहरे हुए थे। मंगलवार दोपहर 12 बजे उनको कमरा खाली करना था। होटल कर्मी कमरे में पहुंचे और आवाज लगाई तो हलचल नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने कमरे के पीछे खिड़की से झांककर देखा तो माधव (42) पंखे के सहारे फंदे पर लटके दिखे। खिड़की तोड़ पहुंचे जवानों ने शव को उतारा। बेड से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें जिंदगी से तंग आकर यह कदम उठाने की बात लिखी मिली। कोतवाल देवपाल सिंह पुंडीर ने बताया कि उनकी मां नीलम भाई के साथ डैंपियर नगर में राजीव आचार्य के मकान में किराए पर रहती हैं। वह उनसे मिलने आया था और वृंदावन जाने की कहकर घर से निकला था। सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया है कि मामले की जांच की जा रही है। फॉरेसिंक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। इसके साथ ही सुसाइड नोट भी जब्त किया है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.