हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भगवान झूलेलाल जन्मोत्सव के अंतर्गत सिंधी जनरल पंचायत की ओर से मंगलवार को नगर में भगवान झूलेलाल की भव्य और दिव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस अवसर पर पूरा शहर भगवान झूलेलाल के जयकारों से गूंज उठा।मीडिया प्रभारी किशोर इसरानी ने बताया कि सिंधी एकता की प्रतीक सिंधी जनरल पंचायत ने विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीतमय प्रस्तुतियों के साथ भगवान झूलेलाल का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है। चेटीचंड पर्व का मुख्य आकर्षण भगवान झूलेलाल की भव्य शोभायात्रा रही, जो सेठ बाड़े तिलक नगर से शुरू हुई। मुख्य संयोजक रामचंद्र खत्री के नेतृत्व में निकली शोभायात्रा में सर्वप्रथम ध्वज लिए घुड़सवार, परिक्रमा करते श्रीगणेश, कमल के फूल पर माता लक्ष्मी, श्री रामलला व भगवान झूलेलाल की झांकियों के मध्य नारीशक्ति को समर्पित सिंधी महिलाओं की झांकी प्रमुख थी। मध्य में दो बैंड, आगरा व मथुरा की नफीरी, झूलेलाल की पंचमुखी अमर ज्योति, श्री नाथ जी का साथ सकीर्तन करते भक्तजन व साधुजन चल रहे थे। झूलेलाल जन्मोत्सव पर सिंधी जनरल पंचायत द्वारा 24 रक्तदाता युवक-युवतियों सहित 17 सजातीय प्रतिभाशाली मेधावी छात्र-छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने वाले बच्चों को प्रशस्ति पत्र व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। सिंधी जनरल पंचायत के अध्यक्ष नारायण दास लखवानी, प्रदीप उकरानी, सुदामा खत्री, तुलसीदास गंगवानी, कन्हैयालाल भाईजी, बसंत मंगलानी, गुरुमुखदास गंगवानी, जितेंद्र भाटिया, अनीता चावला आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
