• Sat. Feb 14th, 2026

बैठक में ब्रज क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिरों और मलिहारी कुंड के संरक्षण की उठी मांग

ByVijay Singhal

Apr 1, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में ब्रज वृंदावन देवालय समिति की मासिक बैठक मथुरा पुरी स्थित प्राचीन दीर्घ विष्णु मंदिर में आयोजित की गई। इसमें ब्रज क्षेत्र के ऐतिहासिक मंदिरों के संरक्षण और रखरखाव के साथ-साथ सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण पर गहन चर्चा हुई। संगठन के अध्यक्ष आलोक कृष्ण गोस्वामी ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए वृंदावन के मंदिरों के जीर्णोद्धार और संरक्षण की आवश्यकता पर जोर दिया। इसके साथ ही उन्होंने राधाकुंड के निकट स्थित मलिहारी कुंड के संरक्षण पर विशेष ध्यान देने की अपील की। उपाध्यक्ष कांतानाथ चतुर्वेदी ने ब्रजभूमि के मंदिरों की वर्तमान स्थिति पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अब मंदिरों के संरक्षण पर ध्यान देने का समय आ गया है। गोवर्धन समन्वयक महंत राम कृष्ण दास, गोस्वामी कृष्णानंद भट्ट, दीपक गोस्वामी, आर कृष्णन स्वामी, भगवत स्वरूप शर्मा, अरुण भट्ट, हरिश्चंद्र गोस्वामी, गोपाल कृष्ण गोस्वामी, भारत जोशी, बलराम गोस्वामी, लाल कृष्ण चतुर्वेदी, लक्ष्मण प्रसाद शर्मा आदि मौजूद थे। संचालन संयुक्त सचिव जगन्नाथ पोद्दार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन लाल कृष्ण चतुर्वेदी ने किया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.