हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा। राया थाना क्षेत्र में युवक ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया। साथ ही फॉरेसिंक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। गांव ढकू निवासी जगवीर सिंह ने बताया है कि रविवार शाम को प्रतिदिन की तरह उनका बेटा विष्णु (20) भोजन करने के बाद कमरे में सोने के लिए चला गया। सुबह तक उसके कमरे का गेट नहीं खुला। परिजन ने खिड़की से झांककर देखा तो विष्णु का शव फंदे से लटका था। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गेट का दरवाजा तोड़कर शव को नीचे उतारा। सीओ महावन धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि परिजन ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई से इन्कार कर दिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
