• Tue. Nov 17th, 2026

जब-जब अधर्म बढ़ता है तब-तब प्रभु ने लिया है अवतार

Byvijay.singhal1233

Mar 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन के छटीकरा रोड स्थित श्रीराधा गिरिधर गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित भागबत में कहा, जब-जब अधर्म का अत्याचार बढ़ता है, तब-तब भगवान धरती पर अवतरित होकर अधर्मियों का संहार करते हैं और धर्म की पुनः स्थापना करते हैं। यह कहना था व्यासपीठ से स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज का। छटीकरा रोड स्थित श्रीराधा गिरिधर गोपाल मंदिर परिसर में आयोजित अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव के चौथे दिन मुख्य अतिथि सांसद हेमामालिनी और उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजाकांत मिश्रा रहे। दोनों ही अतिथियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यासपीठ का पूजन-अर्चन किया और संत स्वामी गिरीशानंद सरस्वती महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान देश-विदेश से आए भक्तों ने वामन अवतार, बलि प्रसंग, गंगा अवतरण, श्रीराम जन्म एवं श्रीकृष्ण जन्म की कथा का श्रवण किया। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर भव्य नंदोत्सव मनाया गया। पंडित आरएन द्विवेदी, महेश भार्गव, एसपी क्राइम अवनीश कुमार मिश्रा, राजीव चोपड़ा, गोविंद भार्गव मौजूद थे। मुख्य यजमान सरला-राजेंद्र खेतान ने विधि विधान से पूजन किया।
7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.