हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ़ विजय सिंघल
मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मंगलवार को प्रस्तावित आगरा दौरा निरस्त कर दिया गया है। मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री अब दिल्ली रवाना होंगे। पहले उनका कार्यक्रम फतेहाबाद के दिवंगत भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा के परिजनों से मुलाकात करने का था। इस अचानक बदलाव ने राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं को तेज कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो अनुसंधान केंद्र में चल रही भाजपा की बैठक में शामिल होने के बाद बरसाना जाना था, जहां उन्हें दिवंगत पद्मश्री रमेश बाबा को श्रद्धांजलि अर्पित करनी थी। इसके बाद हेलीकॉप्टर से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पहुंचकर शमशाबाद रोड स्थित दिवंगत विधायक छोटेलाल वर्मा के आवास पर जाने का कार्यक्रम था। उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारों में इन दिनों भाजपा की चुनावी तैयारियों और संगठनात्मक समीकरणों को लेकर चर्चाएं तेज हैं। मथुरा में भाजपा के दो दिवसीय चिंतन शिविर में पार्टी के शीर्ष नेताओं के जुटने के बाद मुख्यमंत्री का अचानक दिल्ली रवाना होना भी राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। ऐसे में मथुरा के चिंतन शिविर के बाद मुख्यमंत्री के अचानक दिल्ली जाने और आगरा का प्रस्तावित कार्यक्रम निरस्त होने से राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। अब सबकी निगाहें दिल्ली में होने वाली संभावित राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी हैं। हालांकि, मुख्यमंत्री के दिल्ली दौरे के एजेंडे को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। परखम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय गो-अनुसंधान केंद्र में सोमवार से शुरू हुई दो दिवसीय योजना बैठक के पहले ही दिन भाजपा ने अपने चुनावी एजेंडे के संकेत दे दिए। बात विकास और सुरक्षा से शुरू हुई और सनातनी मंत्र तक पहुंची। राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के रणनीतिकारों ने पिछले चुनाव से लेकर आगे की तैयारियों पर बात की। इसमें मुख्य रूप से चार अहम बिंदुओं पर बात हुई। मुख्य रूप से विरोधियों के पीडीए नैरेटिव की काट पर मंथन हुआ।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
