हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में एक दरोगा पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगाया गया है। मामला पुराने बस स्टैंड का है जहाँ एक थ्री व्हीलर में कुछ महिलाऐं कहीं जाने के लिए बैठी हुईं थी तभी एक दरोगा वहां पहुंचे और थ्री व्हीलर की चाबी निकाल कर चालक से अभद्रता की। दरोगा पर ड्राइवर से मारपीट करने का भी आरोप है। वाहन में सवार महिलाओं ने जब इसका विरोध किया और दरोगा से हाथ जोड़कर उन्हें जाने को कहा तब दारोगा ने महिलाओं से भी अभद्रता शुरू कर दी और उन्हें वाहन से उतार दिया।आरोपित पुलिसकर्मी जिला अस्पताल चौकी के द्वितीय दरोगा अरविंद कुमार सिंह बताए गए हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
