• Sun. Feb 15th, 2026

पुलिस और अधिवक्ताओं में हुआ समझौता, खत्म हुई हड़ताल

ByVijay Singhal

Mar 20, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। साथी अधिवक्ता की पिटाई के मामले में सोमवार से पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच चल रहा विवाद बुधवार को समझौते के बाद समाप्त हो गया। अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्ति की घोषणा कर दी। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रदीप कुमार शर्मा और सचिव शिव कुमार लवानियां ने बताया कि पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच समझौता हो गया है। पुलिस साथी अधिवक्ता अमरजीत के खिलाफ हुए मुकदमे को खत्म करेगी। इसके साथ ही मंगलवार को हंगामे के दौरान अधिवक्ताओं ने जो कानून व्यवस्था बिगाड़ी उस मामले में किसी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं होगा। आरोपी चौकी प्रभारी विक्रांत तोमर ने पीड़ित अधिवक्ता और उसके परिजन को गले लगाया और अपनी गलती स्वीकार की। मंगलवार को हंगामे के दौरान बिगड़ी कानून व्यवस्था पर बार की ओर से पुलिस को आश्वासन दिया गया कि भविष्य में इस तरह की पुनरावृत्ति नहीं होगी। पुलिस और अधिवक्ताओं में समझौता होने के बाद अधिवक्ता कचहरी में काम शुरू कर देंगे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.