हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में गर्मी से परेशान लोगो को बिजली कटौती और लो-वोल्टेज की समस्या न आए इसकी तैयारियां विद्युत निगम ने शुरू कर दी हैं। इसके लिए ट्रांसफाॅर्मरों की क्षमता वृद्धि के साथ ही पागल बाबा मंदिर के पास एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। इससे 15 हजार उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। अधिशासी अभियंता एके कपिल ने बताया कि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति देने के लिए कार्य कराए जा रहे हैं। पागल बाबा मंदिर के पास एक नया विद्युत उपकेंद्र स्थापित किया जा रहा है। यह उपकेंद्र अत्याधुनिक तकनीक से लैस होगा। इसके निर्माण में अभी दो से तीन महीने का समय लग सकता है। इसके चालू होते ही उपभोक्ताओं को लो-वोल्टेज, फॉल्ट और ट्रिपिंग जैसी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
