• Sat. Feb 14th, 2026

गोवर्धन के युवक की ट्रेन से गिरकर मौत

ByVijay Singhal

Mar 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जमुनापार अंतर्गत गोसना-दीवानाकलां के मध्य रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। पुलिस ने टिकट पर लिखे मोबाइल नम्बर के आधार पर इसकी शिनाख्त गोवर्धन निवासी युवक के रूप में की। प्रभारी निरीक्षक जमुनापार छोटे लाल ने बताया कि मंगलवार सुबह गोसना-दीवानाकलां के मध्य रेलवे ट्रेक पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर उसकी जेब की तलाशी ली। इस दौरान उसकी जेब में मिली हाथरस से मथुरा की टिकट पर मोबाइल नम्बर लिखा था। पुलिस ने इस नम्बर पर फोन किया तो फोन रिसीव करने वाले ने बताया कि मृतक युवक उसका साला विष्णु (26) निवासी दानघाटी मंदिर के समीप, गोवर्धन का है। वह इसे हाथरस से मथुरा के लिये बिठा कर आया था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.