हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कायस्थ एकता मंच द्वारा होली मिलन समारोह में महाकुंभ में पद विभूषित संतों को सम्मानित किया गया। इसके साथ ही फूल व गुलाल से धूमधाम से होली का जश्न मनाया गया। वरिष्ठ नागरिक भवन में चित्रगुप्त पीठ के पीठाधीश्वर स्वामी सच्चिदानंद ने समारोह का शुभारंभ किया। सभी ने एक-दूसरे के गले मिलकर होली की बधाई दी। इस दौरान सच्चिदानंद महाराज ने कहा कि अखाड़े के सभी पदाधिकारियों को सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार करें। इस दौरान स्वामी सच्चिदानंद व चित्रगुप्ताचार्य को तलवार भेंट की गई। महामंडलेश्वर सुरेशानंद चित्रगुप्त महाराज व मंडलेश्वर गौरीशंकर शर्मा, श्रीमहंत राहुल गोपाल भागवताचार्य, बसंतलाल शर्मा को भी सम्मानित किया गया। इस दौरान रुचि सक्सेना, मोनिका भटनागर, सविता सक्सेना, डॉ. साधना सक्सेना, ममता भटनागर, नीलम भटनागर, विनीता निगम आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
