हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के पर्यटन गांव जैत के जयकुंड परिसर में स्थित कालिया मर्दन नाग मंदिर में फिरोजाबाद के सांसद बेटी के साथ सोमवार देर शाम पहुंचे। पूजा-अर्चना कर उन्होंने परिक्रमा का मनोरथ पूर्ण किया। सांसद अक्षय यादव अपनी बेटी द्रीती के साथ वृंदावन के बांके बिहारीजी के दर्शन करने पहुंचे। बिहारीजी दर्शन के साथ ही उन्होंने ठाकुर जी की प्राचीन लीलास्थली ब्रह्मवन, रामताल आदि के दर्शनों के बाद जैत पहुंचे। यहां कालिया मर्दन नाग मंदिर में पूजा अर्चना की। जय कुंड की परिक्रमा लगाई। यहां की हरियाली और नैसर्गिक सौंदर्य को देखकर सांसद भाव विभोर हो उठे। सामाजिक कार्यकर्ता आनंद यादव व कालिया मर्दन नाग मंदिर के सेवायत पंडित रितेश गौतम ने पूजा अर्चना कराई। मंदिर का पौराणिक महत्व भी समझाया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
