• Sat. Feb 14th, 2026

साथी की पिटाई से भड़के अधिवक्ता, पुलिस लाइन के सामने लगाया जाम

ByVijay Singhal

Mar 19, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में अपने साथी की पिटाई से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने मंगलवार को डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन किया और फिर पुलिस लाइन के सामने सड़क पर जाम लगा दिया। प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम के कारण मथुरा-आगरा मार्ग पर वाहनों का आवागमन बाधित हो गया। यहां से विरोध करते हुए अधिवक्ता रजिस्ट्री कार्यालय पहुंचे और काम बंद करा दिया।
अधिवक्ताओं का आरोप है कि शहर कोतवाली की रिपोर्टिंग चौकी कृष्णा नगर प्रभारी विक्रांत तोमर ने 13 मार्च को कृष्णा नगर निवासी अधिवक्ता अमरजीत सिंह की पिटाई की। इसके साथ ही अधिवक्ता के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया। इसकी जानकारी जब बार एसोसिएशन को हुई तो उन्होंने सोमवार को जनरल हाउस की बैठक में आरोपी दरोगा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज न होने तक हड़ताल की घोषणा की गई। मंगलवार दोपहर 12.20 बजे के अधिवक्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने 15 से 20 मिनट नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद सभी पुलिस लाइन पेट्रोल पंप के पास पहुंचे और रास्ता जाम कर दिया। सूचना मिलने पर एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, सीओ रिफाइनरी श्वेता वर्मा, शहर कोतवाली प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर, सदर विदेश कुमार, गोविंद नगर कमलेश सिंह भी मौके पर पहुंचे। अधिवक्ता अमरजीत सिंह के साथ मारपीट के मामले में बुधवार को जनरल हाउस की बैठक होगी। सचिव शिव कुमार लवानिया ने बताया कि जनरल हाउस की बैठक में आगे की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए दो दिन का समय मांगा था, यह समय भी बुधवार को खत्म हो जाएगा। पुलिस की जांच रिपोर्ट के बारे में एसएसपी से बात की जाएगी। इसके बाद जनरल हाउस की बैठक में निर्णय होगा कि आगे क्या कार्रवाई की जाए। एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार को अधिवक्ताओं ने जो प्रदर्शन किया है उसकी रिपोर्ट सीओ सिटी से मांगी गई है। यदि कोई तहरीर देता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.