• Thu. Feb 12th, 2026

श्रीधाम राधाकुंड में चरकुला नृत्य से मन मोहा

ByVijay Singhal

Mar 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन के श्रीधाम राधाकुंड में द्वापर युग की परंपरा का निर्वहन रविवार को हुआ। इसमें कलाकारों ने बम, ढोल और मृदंग की थाप पर चरकुला नृत्य की प्रस्तुति समा बांध दिया। स्टेट बैंक तिराहे पर लोकगीतों के बीच सिर पर चरकुला रख कलाकारों ने मनमोहक प्रस्तुति दी। यह देखकर देश-विदेश से आए और गिरिराज परिक्रमा कर रहे भक्त इस अनोखे आयोजन को एकटक होकर निहारते रहे। शिवजी के मंदिर से सर्वप्रथम पिंकी देवी ने नृत्य की प्रस्तुति दी। इसके बाद कांता देवी, मीरा देवी, आशिकी देवी, प्रीति देवी ने बारी-बारी से चरकुला नृत्य प्रस्तुत किया। इस अवसर पर अध्यक्ष रामफल, विनोद मुकदम, बनवारी लाल, बच्चू सिंह, नेम भगत, दुलीचंद, संजय सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.