• Thu. Feb 12th, 2026

प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में उमड़े भक्त

ByVijay Singhal

Mar 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में होली उत्सव के कारण चार दिन बंद रहने के बाद प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा एक बार फिर शुरू होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों में पदयात्रा को लेकर उत्साह देखने को मिला। संत प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा में भक्तों ने भजन-कीर्तन करते हुए भक्ति भाव से भाग लिया। संकीर्तन और प्रवचनों के बीच भक्तगण भावविभोर होकर भजन गाते रहे। होली के कारण चार दिनों तक पदयात्रा स्थगित रही, लेकिन पदयात्रा के फिर से शुरू होते ही श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए। भक्तों ने महाराज जी के प्रवचनों को सुनकर आत्मिक शांति का अनुभव किया। यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि प्रेमानंद महाराज के सत्संग और भजन सुनकर मन को शांति और आध्यात्मिक आनंद की अनुभूति होती है। यात्रा में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति रस में सराबोर हो गए। यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी सतर्क नजर आया। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.