• Thu. Feb 12th, 2026

मथुरा पुलिस ने एक दिन बाद मनाई होली

ByVijay Singhal

Mar 17, 2025
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। होली के एक दिन बाद पुलिसकर्मियों ने भी रंगोत्सव का लुत्फ उठाया। पुलिस लाइन समेत जिले के विभिन्न थानों में उत्सव मनाया गया। डीजे की धुन पर थानेदार व पुलिसकर्मी जमकर झूमे। किसी ने नागिन डांस किया तो कोई कपड़े उतारकर होली के रंग में सरोबार दिखा। जिले के विभिन्न थानों का यही हाल रहा है। रविवार को पुलिस लाइन स्थित यातायात कार्यालय पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने डीजे की धुन पर जमकर कपड़े उतारकर डांस किया। रंगों में सराबोर पुलिसकर्मियों के चेहरे एक जैसे ही नजर आ रहे थे। भाईचारे के साथ एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। खास बात यह रही कि इस बार होली और रमजान का जुमे की नमाज एक साथ रही। इसलिए पुलिस ने पहले शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपनी ड्यूटी पूरी की। जनता की होली के दौरान सतर्क रहकर सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किया। सब कुछ शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न होने के बाद ही पुलिसकर्मियों ने अपनी होली का जश्न मनाया।
7455095736

Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.