• Thu. Feb 12th, 2026

होली पर पिता के दोस्त ने किशोरी से बदनीयत से छेड़खानी, रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Mar 17, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में चौमुहां के जैंत थाने में किशोरी से बदनीयती से छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित पिता ने अपने ही दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। अब पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है। पीड़ित पिता ने दर्ज कराए मुकदमे में बताया कि वह अपने दोस्त के साथ मिलकर प्रॉपर्टी का काम करते हैं। होली के दिन वह दोस्त के घर गए थे। इसी बीच बेटी उन्हें खोजती हुई दोस्त के घर पहुंची तो आरोपी उसे बदनीयत से बाथरूम में ले गया और गेट बंद कर छेड़खानी करना लगा। पुत्री के रोने पर आरोपी ने भगा दिया। घर पहुंचने पर उन्होंने नाबालिग बेटी से रोने का कारण पूछा तो उसने सारी घटना बताई। वह अपने ताऊ के पुत्र के साथ आरोपी दोस्त के घर पहुंचे तो गाली गलौज की गई। जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी गाड़ी में बैठकर भाग गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई कराने को लेकर शनिवार सुबह परिजन थाना जैंत पर पहुंचे। थाना प्रभारी जैंत अश्वनी कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी प्रमोद के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.