हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज रिपोर्ट प्रिन्स वर्मा
मथुरा के एक गांव में खेत जा रहीं किशोरियों के साथ शुक्रवार दोपहर दो युवकों ने दुष्कर्म कर दिया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट दर्ज कर जांचकर रही है। राया क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की के साथ उसकी बुआ की लड़की शुक्रवार दोपहर खेत पर जा रही थी। आरोप है कि तभी गांव के ही दो युवकों ने रास्ते में दोनों को पकड़ लिया। इस दौरान युवकों ने दोनों के साथ दुष्कर्म किया। इसकी जानकारी होने पर परिजन आरोपियों के घर शिकायत करने गये तो आरोप है कि नामजद के परिजनों ने पीड़िताओं के परिजन से गाली गलौज कर जाने से मारने की धमकी दी। सूचना पर पुलिस ने मामले की जानकारी ली। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म के आरोप में रिपोर्ट दर्जकर मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है। प्रभारी निरीक्षक राया अजय कौशल ने बताया कि पिता की तहरीर पर नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों की तलाश कर रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
