हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में विश्व प्रसिद्ध हुरंगा धूमधाम से मनाया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु उमड़ पड़े। हुरियारिनों ने प्रेम पगी लाठियों से हुरियारों का स्वागत किया और पूरा माहौल मेरो खो गयो बाजूबंद रसिया जैसे पारंपरिक लोकगीतों से गूंज उठा। दाऊजी महाराज को फाग महोत्सव के अंतर्गत विशेष रूप से हुरंगा खेलने का निमंत्रण दिया गया था। इसके बाद पारंपरिक पोशाकों में सजी-धजी महिलाएं हुरियारिनों के रूप में शामिल हुईं। पुरुष हुरियारे बने जिन्होंने प्रेमपूर्वक गोपिकाओं की लाठियों की मार को सहर्ष स्वीकार किया
मंदिर सेवायत दीपक गोस्वामी के अनुसार यह अत्यंत प्राचीन परंपरा है, जिसमें ठाकुर समाज के पुरुष व महिलाएं हुरंगा खेलने में भाग लेते हैं। हुरंगे के बाद दाऊजी महाराज की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो मंदिर से प्रारंभ होकर बनखंडी महादेव, लोई बाजार, रेतिया बाजार, प्रताप बाजार, गोविंद देव मंदिर और विभिन्न मार्गों से होती हुई मंदिर पर संपन्न हुई। विष्णु गोपाल गोस्वामी, धीरज गोस्वामी, अनंत गोस्वामी, जगन्नाथ पोद्दार, राजू बृजवासी, धीरेंद्र सिंह, भाव सिंह, राजेश अग्रवाल, गोविंद बघेल, दीपक अग्रवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
